Pages

Subscribe:

Sample Text

Friday, 13 September 2013

आदमपुर में वन्य विभाग के निरीक्षक पर हमला कर शिकारी छुड़वाए


मंडी आदमपुर/ बरवाला : पशु की खाल, खून व अंग बेचने वाले एक गिरोह के हमले में वन्य विभाग के निरीक्षक रामेश्वर दास, अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा समिति के आदमपुर के प्रधान कृष्ण राहड़, रोहताश खिलेरी व विनोद खिलेरी घायल हो गए। हमलावर शिकारियों को भी छुड़ाकर ले गए।  जीव रक्षा समिति को सूचना मिली थी कि राजली में एक गिरोह नील गाय की खाल, खून व अंग बेचने का काम कर रहा है। समिति के सदस्य वन्य विभाग के निरीक्षक रामेश्वर दास को लेकर राजली पहुंचे। वहां उन्होंने फूल कुमार के घर से नील गाय का सिर, खून से भरा एक टब व जोहड़ के पास से खाल बरामद की। ग्राम पंचायत की मदद से वन्य विभाग के निरीक्षक रामेश्वर दास, शिकारी फुल कुमार, महेंद्र, बलवंत व भगवान दास को नील गाय के अवशेषों के साथ टाटा मैजिक में सवार होकर हिसार की ओर आ रहे थे कि बहबलपुर के पास गिरोह सदस्यों ने बाइक अड़ा कर वन्य विभाग के निरीक्षक रामेश्वर दास व चालक को पीटने लगे। पीछे से आ रहे कृष्ण राहड़, रोहताश खिलेरी व विनोद खिलेरी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर वहां से भाग खड़े हुए लेकिन वे तीन शिकारी महेंद्र, बलवंत व भगवानदास को भगाने में भी कामयाब हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment