Pages

Subscribe:

Sample Text

Thursday 21 February 2013

पर्यावरण प्रेमी खम्मुरामजी होंगे जयपुर में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 94.3 माय एफएम के ‘जियो दिल से अवार्डर्स’ के विजेता पर्यावरणप्रेमी खम्मुरामजी खीचड़ निवासी एकलखोरी जिला जोधपुर को 24 फरवरी को जयपुर के महाराणा प्रताप आॅडिटोरियम में होगा। गहलोत इसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में होगे। जियो दिल से अवार्ड देशभुर से चुने गए ऐसे लोगों को दिये जा रहे हैं, जिन्होनें सिर्फ अपने दिल की सुनी और निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में अपनी जिन्दगी लगा दी।ये अवार्ड 9 श्रेणियों में 18 लोगों को दिये जा रहे हैं। समारोह में दिल से जीने वालों का सम्मान होगा, साथ में नाच गाने और हंसी की महफिल भी जमेगी। कोमेडियन नवीन प्रभाकर, हूपला डांसर प्राची गरूण, पेंटर विलास नायक और एक्स फेक्टर फेम पीयूष कपूर की प्रस्तुति रहेगी। समारोह का प्रसारण एबीपी न्यूज पर भी होगा। अवार्ड समारोह में जाने माने कलाकारों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां भी शिरकत करने वाली है। ये अवाड्र ऐसे 18 लोगों को दिये जा रहे है। जो हैं तो साधारण इंसान लेकिन काम असाधारण किए हैं।


यह जानकारी खम्मुरामजी ने आरपी को दूरभाष पर पर वार्ता के दौरान दी।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment